केंद्र से मिले संसाधनों और उनके उपयोग पर श्वेतपत्र जारी करे सोरेन सरकार: MMDR के खिलाफ प्रस्ताव पर बाबूलाल मरांडी
रांची, नवम्बर 27 -- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को विधानसभा में एमएमडीआर संशोधन कानून-2026 के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से सदन में लाए गए प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर वित्तीय उपेक्षा के आरोपों को तथ्यहीन और एकपक्षीय बताया। साथ ही राज्य सरकार से केंद्र से मिले संसाधनों, उनके उपयोग और विकास परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तृत श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारों की आलोचना होनी चाहिए, लेकिन आलोचना तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। राज्य सरकार जनता के सामने पूरी वित्तीय तस्वीर रखे। वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार से भी आग्रह किया कि झारखंड की विकास आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए।56 हजार करोड़ मिलने का दावा मरांडी ने सदन में कहा कि वर्ष 2004-14 के दौरान केंद्र से झारखंड को 56,090 करोड़ रुपये क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.