रांची, अप्रैल 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र सरकार द्वारा पंचायतों के विकास के लिए राज्य को भेजे गए 2254 करोड़ रुपए के लिए भाजपा ने आभार जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर राशि खर्च करने में झारखंड सरकार को पारदर्शिता बरतने को कहा। कहा कि पंचायतों के इस पैसे में कट कमीशन नहीं हो। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव पंचायत के विकास के लिए 2254 करोड़ रुपए राज्य को दिए हैं। झारखंड बनने के बाद इतनी बड़ी एकमुश्त राशि कभी भी ग्रामीण विकास के लिए नहीं मिली। लेकिन इतनी बड़ी जो राशि मिली है, वह देश के प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाने के लिए भेजी गई है। शाही बोले, मुख्यमंत्री हर सत्र में केंद्र सरकार द्वारा पैसे नहीं देने का झूठा रोना रोते हैं।कहा कि 4342 पंचायत...