केंद्र सरकार से यूजीसी काले कानून को वापस लेने की मांग
बोकारो, अगस्त 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। महाराणा प्रताप विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर यूजीसी काले कानून-2026 के विरोध में जन आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर केंद्र सरकार से यूजीसी काले कानून को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि नया कानून समाज में भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है। इससे सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षा संस्थानों में असमानता की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, ऐसे में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। न्याय के नैसर्गिक सिद्धांत के विरुद्ध सरकार ने यूजीसी के नियमावली को लागू करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.