केंद्र सरकार से पारित खनिज कानून को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
गढ़वा, अगस्त 31 -- केतार, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा पारित खनिज कानून के खिलाफ सोमवार को जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित केतरी और वनखेता टोले में सोमवार को लोगों को जागरूक किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानून से महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना और स्कूल में पढ़ रही बच्चियों को दिए जा रहे सावित्री बाई फूले योजना से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए सात सितंबर को प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करें ताकि गरीबों को मिल रहे सरकारी योजना को बंद होने से बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- Dumka News: केंद्र की नई खनन नीति राज्यहित में नहीं : डॉ लुईस मरांडी मौके पर युवा जेएमएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.