केंद्र सरकार विधेयक वापस ले, नहीं तो आंदोलन होगा तेज: विधायक
गढ़वा, सितम्बर 20 -- सगमा, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सगमा प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व झामुमो कार्यकर्ताओं ने सगमा बाजार से जुलूस निकाला। जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया जा रहा एमएमडीआर संशोधन विधेयक झारखंड के हित में नहीं है। केंद्र सरकार को इस विधेयक को वापस लेना होगा, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- खनिज संपदा पर पहला हक राज्य की जनता का, विधेयक वापस ले सरकार उन्होंने कहा कि यह लड़ाई झारखंड के सवा तीन करोड़ लोगों के हितों से जुड़ी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.