बोकारो, अप्रैल 27 -- दामोदा, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी की ओर से चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटांड़ फुटबॉल मैदान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। बीसीसीएल के एरिया वन के सामाजिक एकीकरण कार्यक्रम के तहत 20 लाख की लागत से 550 सिलाई मशीन चंद्रपुरा प्रखंड के महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच वितरण किया गया। मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी, बीसीसीएल एरिया वन के अपर मुख्य महाप्रबंधक काजल सरकार, एरिया प्रबंधक हेमंत कुमार हेना व दामोदा पीओ विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से महिला समूहों के बीच सिलाई मशीन वितरण किया। सांसद ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए केन्द्र सरकार ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल लोक सभा में लाया लेकिन विपक्ष नकारात्मक रवैये के कारण यह बिल संसद में पास नहीं हो सका। यह भी ...