केंद्र सरकार ने दी चतरा को रेलवे प्रोजेक्ट की सौगात
चतरा, मई 17 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आजादी के 78 साल से जो मांग लोग कर रहे थे। उनका सपना केन्द्र सरकार ने चतरा को रेलवे लाइन प्रोजेक्ट देकर पूरा कर दिया। सांसद काली चरण सिंह की मेहनत और प्रयास से सरकार ने बिहार के गया जी परैया स्टेशन से चतरा शहर को रेलवे लाइन की सौगात मिल गयी। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बनने वाली गया जी परैया से चतरा तक नई ब्रॉडगेज (इॅ) रेल लाइन परियोजना को "विशेष रेलवे परियोजना" घोषित कर दिया है। इस संबंध में भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी करते हुए सांसद को सूचना दी है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह परियोजना परैया स्टेशन (किमी 0.00) से चतरा (किमी 75.1) तक नई इॅ रेल लाइन निर्माण से संबंधित है। साथ ही कस्था तक 4.95 किलोमीटर लंबा कनेक्शन भी बनाया जायेगा। यह परियोजना पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.