बाराबंकी, नवम्बर 26 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी कार्यालय पर अखिल भारतीय विरोध दिवस के अवसर पर विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के सदस्यों ने किसान संगठन के साथ एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन देश में हाल ही में लागू की गई चार श्रम संहिताओं के विरोध में किया गया था, जिसे मजदूरों और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से इन श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बृजमोहन वर्मा जिला सचिव ने कहा कि ये श्रम संहिताएं मजदूरों को बंधुआ बनाने का प्रयास हैं और इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.