केंद्र सरकार झारखंड की कमाई को हड़पना चाहती है :अंबा प्रसाद
हजारीबाग, अगस्त 27 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के माध्यम से खनिजों पर उपकर लगाने के राज्यों के अधिकार को खत्म करने के फैसले के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने हजारीबाग में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव, बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुईं और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। धरना को संबोधित करते हुए अंबा प्रसाद ने इस फैसले को झारखंड की छाती और जन-अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को स्पष्ट अधिकार दिया था कि वे अपने खनिजों पर उपकर लगाकर स्थानीय विकास सुनिश्चित कर सकें। यह भी पढ़ें- 14000 करोड़ के नुकसान का दावा, MMDR एक्ट के खिलाफ झारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.