केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर पिलुआ महावीर मंदिर में हवन
इटावा औरैया, जून 10 -- इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर यहां प्रसिद्ध पिलुआ महावीर मंदिर पर हवन पूजन कराया गया । सदर विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा के अन्य नेताओं ने यहां हवन पूजन किया। सदर विधायक ने कहा की सरकार के 12 साल पूरे होने पर संगठन की ओर से 12 साल बेमिसाल अभियान चलाया जा रहा है इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पिलुआ महावीर मंदिर पर हवन पूजन के दौरान देश और प्रदेश के विकास और जनकल्याण की कामना की गई। यह भी पढ़ें- मोदी ने प्रधानमंत्री के 12 वर्ष किए पूरे, हवन कराया इसके साथ ही 2027 में एक बार फिर आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना भी की गई। हवन पूजन के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृपा नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.