केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर कृषि मंत्री ने की खनुआ नदी की सफाई
देवरिया, जून 7 -- बघौचघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत किया। इसके तहत उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खनुआ नदी की सफाई की। यह अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। सफाई अभियान की शुरुआत सुनह 6 बजे पकहा घाट से हुई। यह अभियान दिन में दस बजे चला। पकहा घाट से लेकर त्रिभुज महाराज मंदिर के समीप तक नदी की सफाई लगातार चलती रही। कार्यकर्ताओं के साथ खुद कृषि मंत्री ने नदी में उतरकर सफाई की। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा की नदियों से हम सभी का जीवन जुड़ा है। नदियों की सफाई से ही हमें स्वच्छ जल मिल सकता है। पर्यावरण स्वच्छ हो सकता है। आज बार-बार कृत्रिम खाद खेतों में उपयोग होने से नदियाँ दूषित हो रही है। इसलिए हमने एक अभियान चला कर क्षेत्र की नदियों का सफाई का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.