केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर अधिवक्ताओं के साथ संवाद
शामली, जून 10 -- कैराना। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर अधिवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को केंद्र सरकार के 12 साल पूरा करने पर तहसील सभागार कक्ष में अधिवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा कानून के हित में लागू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, अधिवक्ताओं ने मांग की है कि गरीबों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना कराई जाए। अधिवक्ताओं का बीमा, सुरक्षा और चेंबर की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर एसडीएम शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, बार एसोसिएशन अध्यक्ष ईशपाल सिंह, महासचिव सरवेज जंग, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नीरज चौहान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.