केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सहारनपुर, जून 15 -- नानौता। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड परिसर में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा पत्नी ऋषिपाल राणा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। बीडीओ सोनिका चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। मण्डल अध्यक्ष विजयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने पिछले वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.