केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास मेले का आयोजन
शाहजहांपुर, जून 15 -- कलान में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक के डबाकरा भवन में विकास मेले का आयोजन किया गया।मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। मेले में सबसे अधिक स्टॉल प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से संबंधित नजर आए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान भारत योजना, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी तथा पंचायती राज विभाग के स्टॉल भी लगाए गए थे।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि और नगर पंचायत अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।विधायक ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली।विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.