केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन-पूजन
सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सहारनपुर में विभिन्न स्थानों पर हवन, पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि, सुरक्षा एवं जनकल्याण की कामना के साथ प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की गई। नगर विधानसभा क्षेत्र के नुमाइश कैंप स्थित पंचायती सुंदर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, नगर विधायक राजीव गुंबर तथा महापौर अजय कुमार सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.