केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलेंगे जन कल्याण जागरूकता कार्यक्रम
उरई, जून 3 -- उरई। संवाददाता केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पूरे जून महीने में तमाम जन कल्याण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर डीएम ने अफसरों को नामित करते हुए सुचारू ढंग से कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होेने के उपलक्ष्य में अलग अलग तिथियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कार्ययोजना के अनुरूप अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों के किनारे पौधारोपण किया जाएगा इसके साथ ही आठ से 14 जून तक प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चिकित्सकों, अधिवक्ताओं एवं उद्यमियों के सहयोग से मलिन बस्तियों में जनसमस्या समाधन शिविरों का आयोजन कर संवाद भी किया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.