शाहजहांपुर, जून 16 -- निगोही। केन्द्र सरकार के सफलतम12वर्ष पूर्ण होने पर निगोही के ब्लाक डवाकरा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो को केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि मोदी जी की नीतियो की बजह से वैश्विक स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। गरीब,असहाय लोगो के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। आवास,राशन,दवा के साथ सम्मान निधि के माध्यम से जनता को सीधा लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख भानू प्रताप सिंह और वीडीओ पुनीत पाठक ने संबोधित किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यक्रम में पहुंच विभिन्न विभाग के स्टाल देखे। यह भी पढ़ें- ब्लाक सभागार में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ इस अवसर पर सर्वेश वर्मा,रजनीश राठौर के साथ स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी और स्व...