केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा की
नोएडा, जून 10 -- नोएडा/ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर नोएडा में सांसद और डॉ. महेश शर्मा के नेतृत्व में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। सेक्टर 121 में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की उन्नति, समृद्धि तथा विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए आहुति अर्पित की। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.