केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया जश्न
जमशेदपुर, जून 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने रविवार को टुइलाडूंगरी स्थित गुरुद्वारा हॉल में सबका साथ, सबका विकास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात और जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह गिल के नेतृत्व में चूना शाह बाबा मजार पर चादरपोशी से हुई। इसके बाद गुरुद्वारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए विशेष अरदास की गई। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मेले में पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष, गिनाई उपलब्धियां एक पेड़ मां के नाम अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.