गुड़गांव, जून 13 -- सोहना, नरेश कुमार । सोहना-तावडू विधायक तेजपाल तंवर ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर पौधरोपण किया। विधायक ने मौजूद लोगों को भी अपने और परिजनों के जन्मदिवस पर पौधे लगाने का आह्वान किया। शनिवार को सोहना-तावडू के विधायक तेजपाल तंवर ने वन विभाग के हर्बल पार्क में पौधारोपण किया। वन विभाग इस पर केन्द्र सरकार के 12 साल के उपक्ष में इस साल 30 हजार पौधे फ्री वितरण करेगा। ताकि क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक पौधारोपण कर सके। रेज अधिकारी ने कहा कि उनके पास फलदार, छायादार पौधे उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर पौधारोपण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...