केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक ने किया पूजन
अमरोहा, जून 11 -- मंडी धनौरा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बुधवार को क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने प्राचीन पत्थर कुटी मंदिर में पूजन कर भंडारे का आयोजन कियाग। यहां स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।विधायक ने विधिवत पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु संग देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों संग स्वच्छता अभियान चलाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.