जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- जमशेदपुर। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत करने के फैसले का स्वागत किया गया है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। दिवाली से पहले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों के लिए राहत की बात है। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री एनएल. कुमार ने कहा कि आज की महंगाई के अनुपात में यह पर्याप्त नहीं है, पर रेल कर्मियों के लिए राहत की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसे दिवाली से पहले एरियर सहित भुगतान किया जाएगा तथा आठवां वेतन आयोग जल्द लागू कर रेलकर्मियों को उनके अधिकार और मांगों का सम्मान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 12% बढ़ेगा डीए, समझें एरियर का कैल्कुलेशन यह भी पढ़ें- DA बढ़कर 63%, लेवल 1 से 10 तक...