दरभंगा, अप्रैल 3 -- बेनीपुर। पेट्रोल पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंचल परिसर बेनीपुर में धरना दिया तथा नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की विफल विदेश नीतियों के कारण भारत की जनता रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की किल्लत को झेल रही है। लोग घंटों लाईन में लगकर गैस खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने बिहार सरकार के वितरण व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़ा किया। कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति बद से बदतर इसलिए हो गई है कि लोगों को घंटों लाइन में लगकर गैस सिलेंडर सहित डीजल-पेट्रोल लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, रामेंद्र मोहन झा, संजय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.