प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरण कुमारी सिंह को भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 'भारत में शहरी पारिस्थितिकी तंत्र लेखांकन' पर एक विशेष उप-समूह का सदस्य नियुक्त किया है। विभिन्न मंत्रालयों, संस्थानों और संगठनों के प्रतिनिधियों से बना यह समूह शहरी पारिस्थितिकी तंत्र खातों के संकलन के लिए रूपरेखा विकसित करने में सहायता करेगा। वे शहरी पारिस्थितिकी तंत्र खातों के विभिन्न आयामों को संकलित करने के लिए डेटा स्रोत एजेंसियों के साथ-साथ आवश्यक सांख्यिकी, संकेतकों और मापदंडों की सिफारिश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.