नई दिल्ली, मार्च 26 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार की गलत विदेश नीति के कारण ही देश में लोगों को परेशानी हो रही है। गैस और पेट्रोल के लिए लोग परेशान हैं। आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ेंगे। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि सरकार को केवल अपने से मतलब है, उसे देश कोई मतलब नहीं है। देश की विदेश नीति फ्लॉप रही है। जब पाकिस्तान से युद्ध हो रहा था तो उस समय पड़ोसी मुल्क हमारे साथ खड़ा नहीं था। हकीकत है कि एनडीए राज में विदेश नीति चौपट हो चुकी है। पीएम निजी नीति की तर्ज पर काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है। पुलिस का काम अपराध रोकना है, लेकिन मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक निर्दोष की हत्या कर दी है। हत्या करने वाले वहां के थानेदार है...