गया, जून 18 -- गया जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय 12 साल: विश्वास, विकास, जनकल्याण व विकसित भारत संकल्प अभियान पर विशेष प्रकाश डाला गया। संकल्प सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहा है व सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य किए हैं。 यह भी पढ़ें- अंतिम छोर तक पहुंच रहा विकास का लाभ : कठैतगरीब कल्याण से लेकर वैश्विक स्तर तक बढ़ा भारत का सम...