लखीमपुरखीरी, जून 10 -- गोला गोकर्णनाथ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष जनसंपर्क एवं जन जागरूकता अभियान के तहत वार्ड संख्या 4 स्थित वाल्मीकि बस्ती में जागरूकता चौपाल लगाई गई। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जन चौपाल में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष विनो...