गुमला, दिसम्बर 18 -- गुमला, संवाददाता। पेंशनर दिवस के अवसर गुरूवार को पेंशनर समाज गुमला द्वारा जिला मुख्यालय के पालकोट रोड स्थित उत्कल प्वाईंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता ने की। समाज के सचिव महावीर प्रसाद मिश्र ने अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ दिल्ली के आह्वान पर पेंशनरों के हित में तैयार किए गए मांग पत्र को पढ़ कर प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति पेंशनरों के प्रति पर्याप्त सकारात्मक नहीं है। इसलिए पेंशनर समाज को सजग और सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने मांग पत्र में पेंशन-भत्तों का पुनरीक्षण,ओल्ड पेंशन योजना की बहाली,सरल चिकित्सा सुविधा, पेंशन राशिकरण की वसूली अवधि में कटौती, अतिरिक्त पेंशन का भुगतान और रेल यात्रा में बुजुर्गों के लिए राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.