उरई, फरवरी 12 -- जालौन। भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा में ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आवाहन पर कर्मचारियों ने एकदिवसीय हड़ताल की और नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया। एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल में भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा में तालाबंदी रखी गई। शाखा कार्यालय की गेट पर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। यूनिट अध्यक्ष सुशील कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार देश के मजदूर वर्ग के खिलाफ श्रम संहिता को थोपना चाहती है। देश के सार्वजनिक उपक्रमों को निजीकरण की तरफ धकेलना का प्रयास किया जा रहा है। जिसका सब मिलकर विरोध करेंगे और देश की जनता को जागरूक करेंगे। वर्तमान सरकार श्रमिक विरोधी और कर्मचारी विरोधी है। ऐसोशिएशन के कानपुर डिवीजन यूनिट सेक्रेटरी कॉमरेड अफसार अहमद ने कहा की देश की अर्थव्यवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.