धनबाद, मार्च 18 -- कतरास के रामकनाली कोलियरी स्थित बिहार कोलियरी कामगार यूनियन कार्यालय में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। सीटू झारखंड राज्य सचिव सह झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा कि 24 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित मजदूर-किसान महारैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया जाएगा और अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की जाएगी। उन्होंने मजदूरों और किसानों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में रामदास भुइयां, छोटू महतो, रामपूजन दास समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.