केंद्र सरकार की गलतियों का खामियाजा भुगत रहे युवा: नवप्रभात
विकासनगर, जुलाई 14 -- कांग्रेस की ओर से 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस की ओर से शहर में दो अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों ही जगहों पर छात्र-छात्राओं को बताया गया कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ उनके हितों की लड़ाई लड़ रही है। तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा आज केंद्र सरकार की गलतियों का खामियाजा देश का युवा भुगत रहा है। चाहे नीट परीक्षा पेपर आउट हो रहे हों या अन्य परीक्षाओं के पेपर। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। देश की टॉप फाइव परीक्षाओं की तैयारी का खर्च अत्यधिक हो गया है। छात्र फॉर्म भर रहे हैं, फीस भर रहे हैं, सालों से मेहनत करते हैं लेकिन अंत में पेपर लीक हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.