फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 21 जून तक व्यापक स्तर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं को प्रदर्शित करने को समेकित अभियान संचालित किया जायेगा। इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन ने विकास खंडो और नगरीय निकायों में समेकित जन कल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत रात्रि चौपाल तय की है। अभियान की अवधि मे ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल/विश्राम होंगे। चौपाल में विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिये गये है। रात्रि चौपालों में जनप्रतिनिधियो की भी भागीदारी रहेगी। यह भी पढ़ें- पांच पंचायतों में रात्रि चौपाल सह रात्रि विश्राम कार्यक्रम बढ़पुर ब्लाक में नोडल अधिकारी बीएसए को बनाया गया...