केंद्र सरकार एचईसी को विशेष पैकेज दे : विनय सिन्हा
रांची, अगस्त 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एचईसी के हजारों अधिकारियों, इंजीनियरों और कुशल कामगारों को पिछले 20 से अधिक महीनों से वेतन नहीं मिला है। केंद्र सरकार जानबूझकर कामगारों को आर्थिक रूप से तोड़ रही है, ताकि इस बहुमूल्य संस्थान को कौड़ियों के भाव अपने चुनिंदा पूंजीपति मित्रों को बेचा जा सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई बार केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। केंद्र सरकार एचईसी का आधुनिकीकरण करने के लिए तुरंत विशेष पैकेज दे। यह भी पढ़ें- एचईसी कामगारों को प्रोन्नति देने के लिए सीएमडी से वार्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.