एटा, अप्रैल 2 -- नवीन तहसील परिसर में गुरुवार को श्रमिक किसान मोर्चा यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हिमांशु पांडे को सौंपकर समस्या निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि रवि सीजन की फसलें विशेषकर गेहूं एवं सरसों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जाए। मंडी के गेट पास के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एवं ट्रैक्टर ट्राली पर नंबर प्लेट लगे होना अनिवार्य कर उसका फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया में सुधार लाया जाए, जिससे मंडी में लंबा जाम न लगे। आलू के दाम गिरने की वजह से किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है जिससे किसान आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। ऐसी हालत में केंद्र सरकार उचित दामों पर आलू की खरीद सुनिश्चित करें तथा अमेरिका भारत के मध्य होने जा रहे प्रस्तावित व्यापार समझौते में खेती ,डेयरी...