केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग से पहले पेंशनर्स को दे अंतरिम राहत
छपरा, अक्टूबर 4 -- छपरा हमारे संवाददाता l पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की छपरा शाखा की बैठक रविवार को भगवान बाजार में हुई। अध्यक्षता विश्व मोहन सिंह ने की। बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने से पहले अंतरिम राहत देने की मांग की गई।
बैठक में चर्चा की गई मांगें कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश पराशर ने केंद्र सरकार और रेल प्रशासन से 18 माह के लंबित डीए एरियर का भुगतान करने तथा पेंशन कम्यूटेशन की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने की मांग की। उन्होंने आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को पेंशनर्स के हित में समय से लागू करने की अपील की। संयोजक मुद्रिका प्रसाद ने केंद्र सरकार से जुलाई से बढ़े डीए-डीआर की घोषणा शीघ्र करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.