पटना, अप्रैल 28 -- लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पारित न होने के विरोध में मंगलवार को भाजपा की महिला नेताओं ने मशाल जुलूस निकाला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस जुलूस को रवाना किया। यह मशाल जुलूस इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए डाक बंगला चौराहा तक गया। इस जुलूस में शामिल महिलाओं ने हाथ में मशाल लिए विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। जुलूस में शामिल हजारों महिलाएं 'आधी आबादी को हक पाने से, रोका क्यों... रोका क्यों...' और 'नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान...' जैसे नारे लगा रही थीं। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन केवल जुलूस नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान के समर्थन का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- विपक्ष ने देश की मातृशक्ति के साथ अन्याय किया : आदित्य आधी आबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.