बेगुसराय, जून 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भाकपा की अंचल परिषद बेगूसराय की बैठक कमली महतो स्मारक भवन रजौरा में सोमवार को इंद्रदेव कुमार की अध्यक्षता में की गई। अंचल प्रभारी अनिल कुमार अंजान ने कहा कि विश्व गुरु बनने का ख्वाब दिखाने वाली मोदी सरकार के कारनामे से भारत की आज जगहंसाई हो रही है। ओमान तट पर अमेरिकी बलों द्वारा वाणिज्यिक जहाज पर बार-बार हमला किया जा रहा है। इसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने घटना की निंदा की। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जगह-जगह गुस्सा प्रस्फुटित हो रहा है। एक बार फिर छात्र युवा शक्ति सड़कों पर आने लगी है। यह भी पढ़ें- केंद्र व राज्य सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के खिलाफ लोगों में रोष: अंजान बैठक में जनकोष संग्रह अभियान को तेज करने, जन संगठनों की सदस्यता, इकाई गठन एवं जन संघर्...