जहानाबाद, मार्च 15 -- कुर्था, एकसंवाददाता। कुर्था स्थित डाकबंगला के सभागार में भाजपा कुर्था मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्था मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के सिद्धांतों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और पंचायत स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण सत्र में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने संग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.