लखीमपुरखीरी, जून 12 -- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता अभियान के तहत ऊंची भूड़ वाल्मीकि बस्ती में चौपाल लगाई गई। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मोहल्ला चौपालों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभासद धर्मेन्द्र जायसवाल ने कहा कि जन जागरूकता अभियान के माध्यम से ऐसे पात्र लोगों को भी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा जो अब तक इससे वंचित रहे हैं। यह भी पढ़ें- केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं की दी जानकारी चौपाल को भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, जगमोहन वाल्मीकि, नामित सभासद एसपी चौहान, शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक...