फरीदाबाद, फरवरी 19 -- पलवल, संवाददाता। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार पलवल के समग्र विकास के लिए मिलकर काम कर रही हैं। सड़क, परिवहन, कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई योजनाएं लागू की गई हैं। इन प्रयासों से जिले में आधारभूत सुविधाएं मजबूत हुई हैं और लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। गुरुवार को जारी बयान में मंत्री ने यह दावा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार और सुधार से पलवल का संपर्क दिल्ली, मथुरा और आगरा से और बेहतर हुआ है। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सुपर सकर मशीन और एंटी स्मॉग गन उपलब्ध कराई गई हैं। शहरी क्षेत्र में पेयजल, सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। डिजिटल सेवाओं के माध्यम से लोग घर बैठे सरकारी स...