मथुरा, जून 27 -- प्रदेश में सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ हो गया। 6 जुलाई तक आयोजित किये जा रहे सहकारिता सप्ताह के अन्तर्गत राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन से पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की रुपरेखा पर परिचर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि 30 जून को प्रात: 10 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान (मार्स हॉल) लखनऊ में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सहकारिता सप्ताह के एक जुलाई से महिला सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें कम से कम 100 नये महिला सदस्य बनाये जायेंगे। यह भी पढ़ें- केंद्र में सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूरे होने पर सहकारिता सप्ताह शुरू 2 जुलाई को निबन्ध प्रतियोगिता, वाद-विवाद...