संभल, जून 12 -- मढ़न। थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को असमोली क्षेत्र के गांव खासपुर में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू होकर रात 9 बजे संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गांव खासपुर में पूर्व प्रधान विनोद कुमार सिंह के आवास के सामने आयोजित जन चौपाल में भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया ...