बांदा, अप्रैल 30 -- पैलानी। खप्टिहा कलां गांव स्थित गेहूं खरीद केंद्र में सैकड़ों कुंतल गेहूं एक महीने से बारिश में भीग रहा है, परंतु समय से तौल ना हो पाने की वजह से क्षेत्र का किसान परेशान है। पन्नियां डालकर किसान उपज को बर्बाद होने से बचाने की जुगत में लगे हैं। तमाम किसान महंगे दम का गेहूं कौड़ियों के भाव गल्ला व्यापारियों को बेचने को विवश हैं। किसान राजेंद्र यादव, अंकित सिंह तोमर, ज्ञानेंद्र मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, संत खेंगर आदि ने बताया कि गेहूं खरीद केंद्र में गुरुवार को उनका बेचने के लिए रखा भींग गया। समय से गेहूं की तौल न हो पाने से क्षेत्र के किसानों में रोष है। खरीद केंद्र प्रभारी सुनील सिंह लाला ने बताया कि खरीद केंद्र में बोरियों की मात्रा कम होने की वजह से तौल में कुछ समस्या उत्पन्न हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.