नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मध्य प्रदेश से तूर (अरहर) दाल की 100 फीसदी खरीद को मंजूरी दे दी। इसका मकसद किसानों को बाजार कीमतों में किसी भी गिरावट से बचाना है। एक बयान के अनुसार, यह निर्णय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ एक बैठक के दौरान लिया गया। यादव ने इस दौरान राज्य में खेती और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर कृषि मंत्री चौहान से चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...