गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम। जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एक अस्पताल के साथ मिलकर स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया है। लघु सचिवालय के भूतल पर एक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों और प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को मुफ्त चिकित्सीय सेवाएं जाएंगी। यह सुविधा कार्यदिवसों पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मिलेगी। स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय परामर्श की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ और आवश्यक उपकरणों की तैनाती की गई है। यह व्यवस्था विशेष रूप ...