शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नेत्रत्व में बाल विकास विभाग (जिला पोषण समिति) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर ऐप पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण अगली बैठक तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एफआरएस के बिना अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण न किया जाए। डीएम ने टीएचआर वितरण के लक्ष्य को लेकर हिदायत दी कि प्रत्येक दिन समीक्षा करते हुए मासिक लक्ष्य 90 प्रतिशत पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को समस्त लाभार्थियों का वजन और लंबाई पोषण ट्रैकर ऐप पर शत-प्रतिशत फीड करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रतिदिन खोला जाए, और जिन परियोजनाओं में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.