नई दिल्ली, मार्च 25 -- केंद्र सरकार ने बुधवार को सभी राज्यों को निर्देश दिया कि वे चल रही खनिज खोज परियोजनाओं में तेजी लाएं। इसके अलावा केंद्र ने राज्यों को मंजूरी की प्रक्रिया भी तेज करने और आपसी तालमेल बेहतर बनाने का भी निर्देश दिया। ताकि खनिज की खोज से लेकर नीलामी तक में लगने वाला समय काफी कम कम किया जा सके। यह कदम वैश्विक सप्लाई चेन में आ रही रुकावटों के बीच देश की जरूरी खनिजों की सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने खनिजों की खोज में दक्षता और सफलता दर बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने की जरूरत पर भी जोर दिया। इन तकनीकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग, ड्रोन-आधारित सर्वेक्षण और आधुनिक खनिज संवर्धन तकनीकें शामिल हैं। मंत्री ने 'स्टार्टअप इंडिया' के विजन के अनुरूप, खनिज की...