केंद्र ने बांटे 1.10 लाख करोड़, राजस्थान की झोली में आए 6,460 करोड़
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- त्योहारों के सीजन में राजस्थान के खजाने में केंद्र सरकार की ओर से 6,460 करोड़ रुपये आए हैं। केंद्र ने राज्यों को अतिरिक्त टैक्स डिवोल्यूशन यानी कर हस्तांतरण की एक और किस्त जारी की है। 31 अक्टूबर को जारी इस रकम का मकसद राज्यों को त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले खर्चों को पूरा करने के साथ विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने में मदद करना है। खास बात यह है कि राजस्थान को मिली यह रकम नियमित मासिक कर हस्तांतरण के अतिरिक्त है। ऐसे में राज्य सरकार के पास विकास और जनकल्याण से जुड़े खर्चों के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध होगी। केंद्र सरकार ने राज्यों को कुल 1.10 लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह रकम नियमित मासिक हिस्से के अलावा एक अग्रिम किस्त के रूप में दी गई है। चालू वित्त वर्ष में केंद्र की ओर से राज्यों को अतिरिक्त कर हस्तांतरण की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.