नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों- केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। 23 अप्रैल को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य सरकारें अस्पताल के हीट स्ट्रोक प्रबंधन यूनिटों को सक्रिय करें। हीटवेव की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस सेवा को भी तैयार रखें। केंद्र सरकार ने मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में समय पर प्रारंभिक चेतावनियों के प्रसार और हीट स्ट्रोक के मामलों की रियल टाइम रिपोर्टिंग को इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म पोर्टल पर अपडेट करने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने राज्य सरकारों से अपील की है कि वे नियमित गर्मी के मौसम की तैयारियों की समीक्षा करें और सुझाए गए उपायों को लागू करना सुनिश्चित करें, ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्ष...