रांची, सितम्बर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के झारखंड में सत्ता परिवर्तन और एनडीए सरकार बनने संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा कि आठवले पहले केंद्र सरकार में अपने मंत्री पद का हिसाब दें, उसके बाद झारखंड की चुनी हुई सरकार को ज्ञान देने का काम करें। झारखंड की सरकार जनता के वोट से बनी है और लोकतंत्र में सरकारें केंद्रीय मंत्रियों के बयानों से नहीं, बल्कि जनादेश से बनती और बदलती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनादेश के रास्ते सत्ता हासिल नहीं कर पाने के बाद राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है। दलित और आदिवासी न्याय की बात करने से पहले आठवले को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, युवा और मजदूरों के लिए पिछले वर...